रायपुर
लगातार तीसरी बार मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर एवं एनडीए की सरकार, मतदाताओं द्वारा तीसरी बार चुने जाने पर भाजपा पूरे देश में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम करने जा रही है। इन कार्यक्रमों को संचालित करने हेतु बनाई गई समिति में छत्तीसगढ़ से बनाई गई। समिति के संयोजक भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 27 जून से 14 जुलाई तक हर विधानसभा में मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम रखा जाएगा।प्रत्येक विधानसभा में 2000 से ज्यादा मतदाताओं के सम्मेलन संचालित कर उन्हें तिलक लगाकर, पटका पहनाकर, शाल श्री फल देकर सम्मानित किया जाएगा।
श्रीवास्तव में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी के निर्देश पर कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है एवं इसमें विकसित भारत ,भाजपा का संकल्प पत्र, मोदी जी की गारंटी, इन विषयों पर भी चर्चा होगी एवं इन कार्यों हेतु बनाई गई समिति में अशोक बजाज, भरत सिसोदिया एवं उपकार चंद्राकर सदस्य होंगे। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह भाजपा के संस्कार है कि वह मतदाताओं को भगवान के रूप में देखती है एवं सदैव उनका धन्यवाद करती है साथ ही साथ भाजपा जनता से किए गए वादों के बारे में चर्चा भी करती है उसका रिपोर्ट कार्ड भी देती है इसीलिए ही भारत देश की जनता ने ,देश के करोड़ों मतदाताओं में लगातार तीसरी बार एनडीए को अवसर दिया है विपक्ष के लोगों ने अनेक प्रयास किए यहां तक कि देश के दुश्मनों तक का सहयोग किया सारे विरोधी एक हो गए ,लेकिन फिर भी जनता ने तीसरे बार एनडीए की सरकार को ही मौका दिया ,राष्ट्र हित में मतदाताओं का लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय