अनूपपुर बायपास निर्माण सर्वे कार्य का अधिकारियों ने लिया जायजा
कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
अनूपपुर
कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देशन में राजस्व अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा अनूपपुर जिला मुख्यालय का परिवहन दबाव कम करने के उद्देश्य से बायपास रोड बनाए जाने का कार्य प्रगति पर है कार्य के लिए भूमि के सर्वे एवं जांच का कार्य किया जा रहा है। बाईपास भूमि के सर्वेक्षण कार्य का विगत दिवस राजस्व अधिकारियों द्वारा निरीक्षण सर्वे एवं जांच के संबंध में अधीनस्थ कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बायपास रोड के निर्माण कार्य हेतु राजस्व एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
संजय की जगह राहुल हिमालियन होंगे अब आईआरसीटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल