उत्तर प्रदेश
यूपी के बलिया एक 14 साल की किशोरी के साथ उसके ही चार नाबालिग दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी लड़कों की उम्र 15 से 17 साल के बीच है। पुलिस ने चार में से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है और यहीं के एक स्कूल में पढ़ती है।
बलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गिरिजेश सिंह ने बताया कि पढ़ाई के दौरान नाबालिग लड़की की एक अन्य नाबालिग लड़के से दोस्ती हो गयी और वह 21 जून की दोपहर उससे मिलने गयी थी। नाबालिग लड़की को उसका दोस्त एक मकान में ले गया। जहां पहले से उसके तीन अन्य दोस्त मौजूद थे। वहां सभी ने नाबालिग किशोरी के साथ बारी-बारी रेप किया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग लड़की ने आपबीती घर पर सुनवाई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की के पिता घटना की जानकारी पुलिस को दी। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
मुख्य आरोपी के अलावा तीन अन्य आरोपी नाबालिगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (ए) (सामूहिक दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लड़कों को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश किया। वहां से तीनों को सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस एक अन्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया