October 20, 2026

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 से

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19, 20 ,21 दिसंबर को होगा। इस शीतकालीन सत्र में प्रोटेम स्पीकर के साथ सदस्य शपथ लेंगे। वहीं राज्यपाल का अभिभाषण होगा। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा। बता दें कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस सत्र को लेकर जानकारी दी है।  शर्मा ने कहा कि सीएम ने सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक में निर्देश दिए कि 19 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया जाएगा।

You may have missed