बिलासपुर
जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है. बुधवार को दो इलाकों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की. हालांकि चोर एटीएम से रुपये निकालने में सफल नहीं हो पाए लेकिन कपड़े दुकान से चोरों ने लगभग 50 हजार रुपये पार कर दिए. पुलिस ने दोनों ही मामले में केस दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी थाना इलाके में चोरों ने एटीएम में चोरी करने की कोशिश की. मामला क्षेत्र के SBI एटीएम का है. जहां चोरों ने एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करने की कोशिश की. एटीएम से रुपये निकालने के चक्कर में चोरों ने मशीन को काफी नुकसान पहुंचाया. हालांकि काफी कोशिश के बाद भी चोर रुपये नहीं निकाल पाए. पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस सीसीटीवी खंगालकर तोड़फोड़ करने वाले चोरों की तलाश कर रही है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय