October 17, 2026

अमेरिकी ओपन: राजावत और मालविका क्वार्टर फाइनल में

फोर्ट वर्थ (अमेरिका)
भारत के प्रियांशु राजावत ने चीनी ताइपे के हुआंग यू काई को सीधे गेम में हराकर यहां चल रहे अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ऑरलियन्स मास्टर्स 2023 के विजेता और यहां आठवें वरीय राजावत ने हुआंग पर 21-18 21-16 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना चीन के चौथी वरीयता प्राप्त लेई लैन शी से होगा।

महिला एकल में सातवीं वरीय मालविका बंसोड़ भी अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रही। उन्होंने चेक गणराज्य की टेरेजा स्वाबिकोवा को 15-21 21-19 21-14 से हराया। मालविका को अब स्कॉटलैंड की तीसरी वरीय क्रिस्टी गिलमोर की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

महिला युगल में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। इस भारतीय जोड़ी ने दूसरे दौर में चीनी ताइपे की हसीह पेई शान और हंग एन त्ज़ु को 16-21 21-11 21-19 से पराजित किया। इस दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को पहले दौर में बाइ मिली थी। उनका अगला मुकाबला रुई हिरोकामी और युना काटो की छठी वरीयता प्राप्त जापानी जोड़ी से होगा।

 

You may have missed