रायपुर
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि, विपक्ष में हैं तो विरोध करेंगे ही, चुनाव हार गए हैं इसलिए भड़ास निकाल रहे हैं। इनका खिसयाई बिल्ली खंबा नोचे वाला हिसाब है।
बलौदाबाजार की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, बलौदाबाजार की घटना में कांग्रेस क़ा हाथ है। समाज की मांग पर न्यायिक जांच आयोग ने जांच शुरू कर दी है. जल्द ही दूध क़ा दूध और पानी क़ा पानी हो जाएगा। संगठन की जांच के बाद हम जल्द ही रिपोर्ट पेश करेंगे। कांग्रेस नेताओं को धरने में रोके जाने पर उन्होंने कहा कि, ऐसा कुछ नहीं है और उनके रोके जाने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय