आगरा
आगरा में इन दिनों बारिश और गर्मी के कारण आलू, टमाटर, शिमला मिर्च, बैगन व अन्य सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। आलू व अन्य सब्जियों के साथ मुफ्त में मिलने वाली हरी धनिया का दाम 200 रुपये किलो पहुंच गया है।
टमाटर एक हफ्ते पहले 30 रुपये किलो था, अब 40 रुपये किलो हो गया है। अभी मानसून यूपी में पूरी तरीके से आया नहीं, उससे पहले ही सब्जियों के दाम बढ़ने लगे। सिकंदरा स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी के अध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि बारिश शुरू होते ही सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं। सब्जियों की आवक कम हो जाती है। सब्जी विक्रेता अमन दिवाकर ने बताया कि एक हफ्ते बाद सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जो सब्जियां अन्य राज्यों से आती है, उनके दाम ज्यादा बढ़े हैं। हरी सब्जियां आगरा के आसपास से ही उपलब्ध हो जाती हैं उनके दामों में बढ़ोतरी कम है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया