मनेन्द्रगढ़.
मनेन्द्रगढ़ जिले की यह भी घटना जिसमे दामाद और ससुर का झगड़ा सुलझाने गए सिटी कोतवाली के तीन पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज और लड़ाई झगड़ा करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है। कोतवाली से महज पांच सौ मीटर दूर बस स्टैंड क्षेत्र के काली मंदिर इलाके में यह घटना हुई । पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि अपनी ससुराल आया दामाद अपने ही सास ससुर को गाली देते हुए हाथापाई कर रहा है।
दामाद रितेश सिंह उत्तरप्रदेश के बलिया से ससुर ललन सिंह के यहां आया था और किसी बात पर सास-ससुर से नशे में लड़ाई झगड़ा कर रहा था । इसकी जानकारी मिलने पर जब सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक शहदेव सिंह उत्तरा कश्यप और रोशन राव उइके मौके पर पहुंचे तो दामाद रितेश सिंह ने उसको समझाने पर यह कहते हुए कि पारिवारिक मामले में दखल देने क्यो आये हो शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचाते हुए गाली गलौज की और पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई भी की। इतना ही नही पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी । इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग अलग 6 धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी रितेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय