इटावा
भाजपा शाखा लगाने की तैयारी कर रही है और सपा पौधे लगाकर अपनी जड़ मजबूत करेगी। यह बात रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों का मनोबल अभी कमजोर है। वह सपा के लोगों का सामना नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि शनिवार रात अखिलेश यादव सैफई स्थित अपने आवास पर पहुंच गए थे। उन्होंने यहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इसके बाद वह औरैया की दिबियापुर के विधायक प्रदीप यादव के पुत्र के शादी समारोह में भरथना में शामिल हुए हैं। बता दें कि रविवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नेताओं व कार्यकर्ताओं से सैफई स्थित सपा कार्यालय में मुलाकात की।
दिबियापुर विधायक के पौत्र की शादी में होंगे शामिल
यहां सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। इसके बाद वह भरथना के लिए रवाना हो गए। वहां पर समाजवादी पार्टी के औरैया जिले के दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के पौत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

More Stories
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन