भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बाग मुगलिया स्थित विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह बदलते दौर का भारत है। अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रविवार को “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जहां बंगलौर मंय देव भाषा संस्कृत बोलने वालों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी वहीं पूरी दुनिया में योग दिवस पर हुए कार्यक्रमों का विवरण भी दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने इस कार्यक्रम से आंध्रप्रदेश में कॉफी उत्पादन की जानकारी भी प्रदान की।
डॉ. यादव ने विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री ने आम का पौधा रोपा। उनके साथ पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सुमित पचौरी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य विषयों पर चर्चा के साथ ही विभिन्न देशों में योग दिवस पर हुए कार्यक्रमों का ब्यौरा भी दिया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान