नई दिल्ली.
आयकर विभाग के प्रशासनिक निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का नया चेयरमैन रवि अग्रवाल को नियुक्त किया गया। वे 1988 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। रवि अग्रवाल ने भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी नितिन गुप्ता का स्थान लिया है। उनका कार्यकाल रविवार को समाप्त होगा। अग्रवाल वर्तमान में बोर्ड में सदस्य (प्रशासनिक) के रूप में कार्यरत हैं।
वे अगले साल जून तक इस पद पर रहेंगे। उनकी निर्धारित सेवानिवृत्ति इस साल सितंबर में है, लेकिन उनके नियुक्ति आदेश में उन्हें अगले साल 30 जून तक अनुबंध के आधार पर पुनर्नियुक्ति के लिए कहा गया है। सीबीडीटी आयकर विभाग का सर्वोच्च नीति निर्धारण निकाय है। इसमें एक अध्यक्ष छह सदस्य हो सकते हैं।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”