रामपुर
पूर्व सांसद एवं सिने तारिका जयाप्रदा नाहटा के खिलाफ दर्ज आचार संहिता के मामले में सोमवार को बहस पूरी हो गई। अदालत ने केस पर फैसले के लिए 11 जुलाई की तारीख तय की है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत कर दी थी। इस केस की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। सोमवार को केस में अंतिम बहस थी। अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना द्वारा अंतिम बहस की गई।
बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि अभियोजन द्वारा अपना मामला युक्तियुक्त संदेह से परे साबित नहीं किया गया है और जयाप्रदा नाहटा के द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित कर दिए गए भाषण से किसी प्रकार आचार संहिता का उलंघन नहीं हुआ है। एडीजीसी संदीप सक्सेना ने बताया कि इस केस में अंतिम बहस पूरी हो गई है। न्यायालय स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए शोभित बंसल ने फैसला सुनाने के लिए 11 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान