लखनऊ
स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई विधान परिषद की एक सीट के लिए भाजपा की तरफ से बहोरन लाल मौर्य ने बतौर उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर दिया है।
नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर सहित कई मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल ने कहा कि भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता को इतना बड़ा अवसर दिया है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़े समाज की सच्ची हितैषी है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान