बेमेतरा.
बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत देवकर स्थित सरकारी शराब दुकान में एक जुलाई की रात को अज्ञात चोर ने 9 लाख से ज्यादा रुपये की चोरी की। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर दी गई है।
बेरला एसडीओपी तेजराम पटेल ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड अनिल लहरे पिता पुनऊ राम लहरे उम्र 36 साल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना की रात करीब 2:18 के बाद चोरी को अंजाम दिया है। इससे पहले आरोपी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के केबल को काट दिया था। ताकि, चोरी के संबंध में पता न चल सके। आरोपी को पहले से पता था कि लॉकर में प्रतिदिन की बिक्री रकम को रखा जाता है।
पुलिस को शुरू से शराब दुकान के कर्मचारियों के ऊपर भी शक था। यहीं कारण है कि लगातार कर्मचारियों के ऊपर नजर रखी जा रहीं थी व पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी सुरक्षा गार्ड अनिल लहरे ने वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय