गाजियाबाद.
गाजियबाद के मोदीनगर में किशोरी दुष्कर्म पीड़िता छात्रा की मौत मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संविदाकर्मी को हटा दिया गया। रात में तैनात चिकित्सक की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म पीड़िता का संयुक्त अस्पताल में रात में मेडिकल न होने और अगले दिन मेडिकल के दौरान छात्रा से बदसलूकी के आरोप लगे थे। पीड़ित छात्रा ने मेडिकल होने के बाद खुदकुशी कर ली थी। आरोप था कि मेडिकल के दौरान हुई बदसलूकी से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया था।
घटना के बाद सीएमओ ने जांच बैठाई थी, जिसमें संयुक्त अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच की थी। जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में सीएमओ को भेज दी गई थी। जांच रिपोर्ट भेजने के पांच दिनों के बाद शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए संविदा स्टाफ को हटा दिया गया है। संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडे ने बताया कि रात में मेडिकल ना करने की दोषी डॉ. रिन्नी की रिपोर्ट शासन क भेज दी गई है। उनके खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि रिपोर्ट मिल गई थी। सीएमएस को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुसार कार्रवाई हुई है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया