प्रकृति और माँ का करें सम्मान,आओ लगायें एक पेड़ माँ के नाम
जिलेवासी एकजुटता के साथ धरा को हरा-भरा बनाने कर रहे पौधरोपण
शहडोल
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश ने साढ़े 5 करोड़ पौधे लगाने का जो संकल्प लिया गया है। धरती मां को हरा भरा, स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने एवं पर्यावरण का संरक्षण करने हेतु मध्य प्रदेश शासन ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाकर सार्थक पहल की शुरुआत की है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत प्रदेश भर में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कॉलेजों में अध्यनरत विद्यार्थी सहित जिले के अन्य लोगों द्वारा अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य समझकर उत्साह व उमंग के साथ पौधारोपण कर सहभागिता निभा रहे है।
"एक पेड़ मां के नाम"अभियान के तहत आज पंडित शंभू नाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल परिसर में दक्षिण वन मंडल विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कुलाधिपति प्रोफेसर रमाशंकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, दक्षिण वनमंडलाधिकारी श्रद्धा पेंद्रे सहित पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के प्रोफेसर, वन विभाग के अधिकारी,कर्मचारी व अन्य लोगों ने भी पौधरोपण किया।
‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत कोटमा प्रसंस्करण केन्द्र में नगरपालिका परिषद शहडोल के तत्वधान में नगरपालिका अध्यक्ष, श्री घनश्यामदास जायसवाल,उपाध्यक्ष नगर पालिका श्री प्रवीण शर्मा डोली,नगरपालिका परिषद शहडोल के पार्षद श्री सुशील रजक, श्री होल्कर परस्ते, श्री जीतेन्द्र सिंह जित्तू, श्री प्रभात पाण्डेय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अक्षत बुन्देला सहित अन्य लोगों ने फलदार एवं छायादार वृक्ष जैसे आम, जामुन, करंज, पीपल, नीम, बरगद के वृक्ष अपने मां के नाम पर रोपण किया गया।
इसी प्रकार एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत तहसील कार्यालय जैतपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग व स्टाफ द्वारा लगभग 100 पौधे रोपित किए गए।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जैतपुर में परिसर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सक्सेना व राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण किया गया।इसी प्रकार एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीएचसी गोहपारू, जयसिंहनगर सहित जिले के अन्य स्थानो पर लोगों ने पौधरोपण किया ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू