जनकपुर
एम.सी.बी. भरतपुर ब्लॉक के कुंवरपुर गांव में हैंडपंप खराब होने से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से साईकिल व पैदल चलकर पानी की ढुलाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि कुंवरपुर के कोलपारा की आबादी लगभग 300 सौ के करीब है। इतनी आबादी की प्यास बुझाने के लिए गांव में आधा दर्जन हैंडपंप हैं। जिससे पूरे गांव के लोगों की पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन महज आज वो हैंडपंप सिर्फ प्रदर्शनी बन कर रह गया है। गांव के ही ग्रामीणों ने बताया की हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत कर चुंके है, लेकिन अब तक सब कुम्भकर्णीय नींद में सोयें हुऐ हैं। हैंडपंपों के ठीक न होने से गांव में पानी की भारी किल्लत बढ़ती जा रही है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए बहुंत ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। दूरदराज के इलाकों में कई किलो मीटर तक लोगों को जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की हमारे द्वारा 28 जून को फोन के माध्यम से पी.एच.ई विभाग के एस.डी.ओ. को सूचित किया गया था किंतु आज तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन