भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन परिसर में बेडमिंटन खेलकर नव-निर्मित कोर्ट का शुभारंभ सोमवार को किया। उन्होंने इसके बाद कोर्ट परिसर की जानकारी ली एवं राजभवन के खिलाड़ी कर्मचारियों से चर्चा की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती स्मिता भारद्वाज और राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी श्री उमेश श्रीवास्तव और राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू