लंदन
विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बावजूद यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना के चेहरे पर खुशी नहीं थी क्योंकि वह अपने देश पर रूस के मिसाइल हमले को लेकर काफी चिंतित दिखीं। स्वितोलिना ने वांग शिन्यु को 6.2, 6.1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। उनका कहना था कि यह जीत उनके देश के लोगों के अंधेरे जीवन में रोशनी और खुशी की एक किरण लेकर आयेगी।
स्वितोलिना की दादी, चाचा और कई रिश्तेदार यूक्रेन में हैं। रूस की दर्जनों मिसाइलों ने यूक्रेन के पांच शहरों पर हमला किया जिसमें अपार्टमेंट और राजधानी कीव में बच्चों का एक अस्पताल शामिल है। इस हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए और 150 से अधिक घायल हुए हैं।
स्वितोलिना ने कहा, ‘‘मेरे लिये यहां रहना मुश्किल है। मैं अपने कमरे में रहना चाहती हूं क्योंकि इतनी सारी भावनायें उमड़ रही हैं। ऐसे दुख भरे दिनों में कुछ करने का मन नहीं करता। मेरे लिये यह ऐसा ही दिन है।’’ उन्होंने अपने मैच के दौरान अपनी सफेद कमीज पर काली रिबन बांधकर खेला।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई