भिलाई
भिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में उत्पादन और तकनीकी-अर्थशास्त्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। संयंत्र ने पहली तिमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.28 मिलियन टन सेलेबल स्टील उत्पादन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज 1.22 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार किया। संयंत्र ने अप्रैल से जून अवधि में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.16 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज 1.08 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील उत्पादन से अधिक है।
भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी स्थापना के बाद से किसी भी पहली तिमाही अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल 2.91 लाख टन प्राइम रेल उत्पादन दर्ज कर, वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 2.88 लाख टन को पार किया। कुल प्राइम रेल उत्पादन में संयंत्र की यूनिवर्सल रेल मिल से 1.98 लाख टन का सर्वश्रेष्ठ प्राइम रेल उत्पादन शामिल है, जो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज 1.90 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से अधिक है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय