रायपुर
छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार ने राजस्थान को कोयला आपूर्ति के लिए 91 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति दी। राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए परसा ईस्ट और कांटा बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति दे दी है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 'अपना अग्रणी राजस्थान' के संकल्प. के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
राजस्थान सरकार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हसदेव अरण्य कोलफील्ड में संचालित परसा ईस्ट और कांटा बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए करने की छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुमति दे दी है। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय