October 24, 2026

पीसीबी ने यूसुफ और शफीक को नये चयन पैनल में बरकरार रखा

लाहौर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व खिलाड़ियों मोहम्मद यूसुफ और असद शफीक को नई चयन समिति में बरकरार रखा है जो अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए टीमों का चयन करेगी। यूसुफ और शफीक पिछली चयन समिति के सदस्य थे जिसने टी20 विश्व कप टीम का चयन किया था।

पीसीबी ने टी20 विश्व कप में टीम के पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाने के बाद वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक को बर्खास्त कर दिया था। पर हैरानी की बात है कि यूसुफ और शफीक को बरकरार रखा है। यूसुफ पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच भी थे जबकि वहाब ने आयरलैंड, इंग्लैंड और विश्व कप के दौरे पर सीनियर टीम मैनेजर के रूप में भी काम किया था।

नई समिति में लाल और सफेद गेंद वाली टीमों के कप्तान और मुख्य कोच भी शामिल होंगे। यूसुफ और शफीक सहित सभी सदस्यों के पास वोट देने और निर्णय लेने का अधिकार होगा।

 

You may have missed