आगर
आगर मालवा जिले की छात्राओं को सायबर फ्रॉड के बचाने के लिए पुलिस ने अनूठा अभियान शुरू किया है। पुलिस गांव-गांव में इन बच्चियों के साथ चौपाल लगा रही है। चौपाल में दो महिला डीएसपी और महिला बाल विकास अधिकारी भी शामिल होती है। यह अभियान एसपी राकेश कुमार सगर के निर्देश पर जिले भर में चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि इस दौरान यहां की पुलिस जिले की लगभग 25 हजार बच्चियों से संवाद कर चुकी है। यह अभियान लगातार चल रहा है। यह अभियान पंचायत स्तर तक पहुंच गया है। इस अभियान में 11 वीं और 12 वीं क्लास की छात्राओं से पुलिस की महिला अफसर संवाद करती है। हर गर्ल्स स्कूल में जाकर वे संवाद स्थापित कर रही है। इस दौरान वे इन बच्चियों को बताती है कि उन्हें सायबर फ्रॉड से कैसे बचना है। इसके टिप्स देती है। कैसे लोग फ्रॉड करते हैं, यह भी बताती है। इस तरह के फ्रॉड से बचने के उपाय के साथ ही पुलिस की मदद कैसे ली जाती है, यह इसमें बताया जाता है।
सायबर फ्रॉड का शिकार बच्चियां न हो इसे लेकर एक अभियान जिले भर में चल रहा है। छात्राओं इससे जुड़ी सभी जानकारी दी जा रही है। इसके साथ उनके कैरियर को लेकर भी गाईड किया जा रहा है। यह अभियान अभी चल रहा है।
राकेश कुमार सगर, एसपी आगर मालवा

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान