मनेन्द्रगढ़
जिला एमसीबी, 13 जुलाई विगत दिवस 18 वीं वाहिनी छसबल, मनेन्द्रगढ़ में सेनानी रवि कुमार कुर्रे (भा.पु.से.) सहायक सेनानी सुरेश कुमार गोड, कंपनी कमांडर विकास प्रताप सिंह, अविनाश अग्निहोत्री एवं अन्य 70-80 जवानों की उपस्थिति में एक पेंड माँ के नाम केन्द्र सरकार द्वारा चलाए गये अभियान के तहत् बटालियन मुख्यालय में 400 पौधे लगाये गये, जिसमें कर्मचारियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी माताओं के नाम पर वृक्षारोपण किया गया। सेनानी रवि कुमार कुर्रे द्वारा सभी जवानों को पौधारोपण एवं पर्यावरण की रक्षा करने के हर संभव उपाय के बारे में बताया गया एवं पृथ्वी के पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिये पौधारोपण किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय