कबीरधाम.
कबीरधाम जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
बघेल ने बताया कि 17 मई 2024 को थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी निवासी भवन कुमार पिता डोमन प्रसाद उम्र 21 ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत बाद पुलिस ने पंडरिया थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376(2)N,34 का अपराध दर्ज किया। एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी की खोजबीन शुरू हुई। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के साथ पीड़िता को भगाने में सहयोग करने वाले उसके नाबालिग साथी को भी पकड़ा है। आरोपी भवन कुमार से पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय