खरगोन
खरगोन के सनावद और बड़वाह में सुबह से तेज बारिश हो रही है। सनावद की बांकुर नदी में टैंकर बह गया। बड़वाह में कमर तक पानी भर गया है।मध्यप्रदेश में बारिश के 3 सिस्टम एक्टिव हैं। भोपाल में सोमवार सुबह 5 बजे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इंदौर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। खरगोन के सनावद में एक टैंकर बांकुर नदी की बाढ़ में बह गया। बड़वाह में मकान-दुकानों में पानी घुस गया।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राजगढ़, गुना, विदिशा के उदयगिरी और सिवनी में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। शाजापुर, अशोकनगर, सागर, रायसेन के भीमबेठिका और सांची, दतिया के रतनगढ़, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी में मध्यम गरज के साथ आकशीय बिजली गिरने का अनुमान है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान