मथुरा
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 65 के पास रविवार शाम साढ़े सात बजे बरातियों से भरी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में वाहन सवार 9 दोस्तों में से दो की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
अलीगढ़ जिले टप्पल कस्बे के डाक खाना वाली गली निवासी आदिल व शायर पुत्र यूनिस, दीपक व प्रयांशु पुत्र धन सिंह, प्रशांत पुत्र अजीत, शिवम पुत्र रेखपाल, दिलशाद पुत्र पप्पन, प्रह्लाद पुत्र प्रेमपाल व कैफ पुत्र महबूब स्कॉर्पियो से अपने दोस्त मनीष पुत्र रतन सिंह की शादी में सादाबाद (हाथरस) जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 65 के समीप गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसी के पीछे बरातियों की एक दूसरी गाड़ी भी आ रही थी।
इसके सवारों ने पुलिस को सूचना दी। हालत चिंताजनक होने के चलते कैफ व प्रहलाद को साथी एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां 13 वर्षीय कैफ ने दम तोड़ दिया। 5 घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने 30 वर्षीय प्रयांशु को मृत घोषित कर दिया। आदिल,दीपक, प्रशांत व शिवम, प्रह्लाद को गंभीर हालत के चलते पहले जेवर और फिर नोएडा के निजी अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में प्रयांशु व कैफ की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान