कोरबा.
अश्लील वीडियो से संबंधित एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल को जब्त कर लिया है। जिसका उपयोग इस काम में किया गया था। इसके साथ ही दो साइट पर वीडियो अपलोड करने को लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। उरगा पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
जिले की उरगा पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में शुभम, कमल दास और परसराम को गिरफ्तार किया है। कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से अश्लील हरकत पिछले दिनों की गई थी। जिसका वीडियो नाबालिकों के द्वारा ही बनाया गया था। बाद में उसे द वॉयस और एक अन्य साइट पर अपलोड कर दिया गया। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया। जांच और तथ्य के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाले नाबालिग के कब्जे से संबंधित मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा की किशोरी 12 साल की है। वहीं किशोर 18 साल का दोनों गांव के पास अश्लील हरकत कर रहे थे। जिसके बाद वीडियो वायरल होने लगा। कुछ दिन बाद साइड पर भी आ गया। जहां शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय