अब महिलाएं सोलर एवं ईवी इंस्टॉलेशन सर्विस सेक्टर में दिखाएंगी अपना हुनर
महिलाएं एवं लड़कियां न केवल नए क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही है बल्कि ऐसे क्षेत्रों में पुरुषों को चुनौती दे रही हैं
सोलर एव इंस्टॉलेशन सर्विस सेक्टर में आएगी लड़कियां
भोपाल
आज से भोपाल के कोलार रोड स्थित गेहूंखेड़ा क्षेत्र में शुरू किया गया कौशल कार्यक्रम इसके माध्यम से 25 लड़कियां 3 महीने तक सोलर इंस्टॉलेशन एवं मेंटेनेंस तथा 25 लड़कियां इलेक्ट्रिक व्हीकल रिपेयरिंग एवं सर्विस की बारिकियां सीखेंगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रियांशी एजुकेशनल कल्चरल एवं सोशल सोसायटी द्वारा देसाई फाउंडेशन गुजरात के साथ मिलकर किया जा रहा है
इस कार्यक्रम को 15 जुलाई 2024 को गेहूंखेड़ा स्थित रानी अवंती बाई स्कूल में किया गया।कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के सेवानिवृत अधिकारी आलोक श्रीवास्तव एवं जिला उद्योग केंद्र से संजय पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट से श्रीमती यति देसाई तथा श्रीमती नीलम चैहान की उपस्थिति रही। वहीं क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सुपरवाइजर भी मौजूद रहीकार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ शालिनी सक्सेना द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन