रायपुर.
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास कार्यालय में राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों की हुई बैठक के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज समाप्त करने का ऐलान किया। संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई सौहाद्रपूर्ण चर्चा में राजस्व मंत्री और सचिव श्री अविनाश चंपावत ने समस्त मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया है।
पटवारियों के हड़ताल समाप्त होने से अब फिर से आय, जाति, निवास सहित विभिन्न राजस्व संबंधी काम-काज होना शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर अपनी 32 सूत्रीय मांग को लेकर विगत 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल चले गए थे। राजस्व पटवारी संघ सरकारी ऑफिस में ऑनलाइन कामों के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर इसके अलावा, आवश्यक संसाधन, नेट भत्ता ऑनलाइन नक्शा, बटांकन में संशोधन सीधे पटवारी की आईडी से होनी चाहिए। जिला स्तर पर सहायक प्रोगामरों की पदस्थापना, साथ ही, भूमि खरीद-बिक्री बेच में रजिस्ट्री के साथ ही भुईयां पोर्टल पर भी इसे अपडेट करने का प्रावधान है। इसके अलावा किसान के कर्ज लेने बैंक द्वारा काट लेने के बाद भी भुईयां पोर्टल से बंधक नहीं हटाने, उसे स्वतः हटाने का प्रावधान की मांग कर रहे थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय