कवर्धा
कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड के ग्राम सोनवाही के पारा-टोला सरेंडा निवासी तीन ग्रामीणों की मृत्यु का कारण दूषित जल पीने या डायरिया से नहीं हुई है. तीन ग्रामीणों की मृत्यु का कारण अलग-अलग है. एक ग्रामीण महिला की मृत्यु रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में हुई है. ये बातें कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर बनी तीन सदस्यीय जांच टीम ने कलेक्टर को सौंपी अपनी जांच रिपोर्ट में बताई है.
कलेक्टर जनमेजय महोबे को बोडला विकासखण्ड के ग्राम सोनवाही के आश्रित पारा-टोला सरेंडा में तीन ग्रामीणों की मृत्यु होने की सूचना मिली थी. कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, पीएचई और अनुविभागीय अधिकारी बोडला के साथ सरेंडा गांव का अवलोकन किया था और पीड़ित परिवारों से आवश्यक चर्चा की थी. कलेक्टर ने तीन ग्रामीणों की मृत्यु की वास्तविक कारणों की जांच के लिए कार्यपालन अभियंता पीएचई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बोडला, और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कवर्धा की तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई थी. जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय