अमेठी
यूपी सरकार द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्थिति दुकानों पर कर्मचारियों की नेमप्लेट लगाने के जारी किए गए आदेश पर अलग-अलग दलों के नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पर ताजा बयान अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा का आया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले से देश की छवि विदेशों में खराब होती है। उन्होंने कहा कि हमारे लोग भी विदेश जाते हैं अगर वहां की सरकारें भी ऐसा करें तो क्या होगा?
उन्होंने कहा कि मैं इस बात को सही नहीं मानता हूं क्योंकि इससे विदेश में देश की छवि धूमिल होती है…मेरा मानना हे कि यह नहीं करना चाहिए…। उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर 'नेमप्लेट' लगाने के निर्देश पर कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "मैं इस बात को सही नहीं मानता हूं क्योंकि इससे विदेश में देश की छवि धूमिल होती है…मेरा मानना हे कि यह नहीं करना चाहिए…"
बता दें कि भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं ने भी योगी सरकार के इस फैसले की निंदा की है और इसे वापस लेने की अपील की है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान