भोपाल
जनजातीय संग्रहालय, भोपाल में नृत्य, गायन एवं वादन पर केंद्रित गतिविधि "संभावना" का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रविवार 21 जुलाई को दोपहर 2 बजे से श्री अभिषेक मण्डोरिया एवं साथी, झाबुआ द्वारा भील जनजाति के लोकप्रिय भगोरिया नृत्य एवं श्री शैलेंद्र सिसोदिया एवं साथी, टीकमगढ़ द्वारा बुन्देलखंड के मोनिया लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। जनजातीय संग्रहालय में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाली इस नियमित कार्यक्रम “संभावना” में मध्यप्रदेश के पांच लोकांचलों एवं सात प्रमुख जनजातियों की बहुविध कला परंपराओं की प्रस्तुति की जाती है। इससे देश के अन्य राज्यों के कलारूपों को देखने समझने का अवसर नागरिकों को मिलता है। यह नृत्य प्रस्तुतियां संग्रहालय परिसर में आयोजित की जायेंगी।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन