ओडिशा
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग किए जाने की खबर सामने आ रही है। कांग्रेस महासचिव केसी. वेणुगोपाल की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। केसी. वेणुगोपाल की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पूर्ण रूप से भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
भंग की गई कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष, पीसीसी, उसके पदाधिकारी और कार्यकारी समिति, जिला, ब्लॉक, मंडल कांग्रेस समितियां, फ्रंटल संगठन, विभाग और प्रकोष्ठ शामिल हैं। आगे कहा गया है कि नए डीसीसी अध्यक्षों की नियुक्ति होने तक मौजूदा डीसीसी अध्यक्ष कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”