वाराणसी
सावन के महीने में भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ-साथ जनपद के अलग-अलग शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री पहुंचते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से कांवरियों के लिए सभी तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है।
इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए काशीवासियों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। परिसर में प्रवेश के लिए लग प्रवेश द्वार बनाया गया है। इससे स्थानीय श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आएगी। सुरक्षा मानकों की छानबीन के बाद किसी भी काशीवासी को इस द्वार से प्रवेश मिल जाएगा। इसकी तैयारियां मंदिर प्रशासन ने शुरू कर दी थीं। अभी मंदिर परिसर में गंगा द्वार, ढुंढिराज, गेट नंबर चार और सरस्वती फाटक द्वार से प्रवेश दिया जाता है। बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री काशी के साथ-साथ दूसरे शहरों से भी पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार भी उनके व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी वाराणसी प्रशासन के कंधों पर हैं।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया