मैहर
मध्यप्रदेश के मैहर जिले के झिर्रहट गांव में उल्टी दस्त से पीड़ित एक ही परिवार के सात लोगों मे से दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य गंभीर हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डायरिया से पीड़ित पार्वती आदिवासी (62) और रेखा आदिवासी (23) की मौत उल्टी दस्त से हो गई है, जबकि इन्ही के परिवार के पांच लोगों का उपचार मैहर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि हैंडपंप का दूषित पानी पीने से आदिवासी परिवार के लोगों की तबियत बिगड़ गयी। फिलहाल हैंडपंप के पानी के उपयोग पर रोक लगा दी गयी है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक