महासमुंद।
कलेक्ट्रेट में आयोजित जन चौपाल में आज कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 14 आवेदकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज खांडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने कहा। आज जन चौपाल में अवैध कब्जा हटाने, ऋण पुस्तिका प्रदान करने, खाता बंटवारा एवं नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्वीकृति सहित अन्य समस्याओं को लेकर आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय