रायपुर
राजधानी रायपुर में युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आज शहर में आरोपियों का जुलूस निकाला. इसके बाद चारों को जेल भेज दिया.
बता दें कि हाल ही में चारों आरोपियों ने एक युवक का अपहरण कर मारपीट की थी. मरा समझकर उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए थे. आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था.
आरोपियों के खिलाफ गुढियारी थाना के रामनगर चौकी में अपहरण और मारपीट समेत आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थाी. पुलिस ने चारों आरोपी प्रिंस बागड़े, अंकुश और ललित कुर्रे समेत अनिल सिन्हा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय