रायपुर,
अतिविशिष्ट अतिथियों के आगमन पर उत्कृष्ट सेवा भाव से कार्य करने वाले राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार ने सम्मानित करने हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री यशवंत कुमार ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य से छत्तीसगढ़ राज्य की अच्छी छवि बनती है। विगत माह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर आये थे और उन्होंने राजभवन में विश्राम किया था। इस दौरान राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्तम सेवा भाव का प्रदर्शन करते हुए अच्छी से अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया।
राजभवन की व्यवस्था की प्रधानमंत्री द्वारा भी सराहना की गई। सचिव ने सभी कोे लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय