भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी आज दोपहर तीन बजे प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। हालांकि, कमल नाथ और अजय सिंह 'राहुल' कहीं व्यस्तता के चलते नहीं आएंगे। कमलनाथ ने ट्वीट कर अधिक से अधिक कार्यकर्तओं को पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचने क अपील की है। उन्होंने इंटरनेट मीडया (एक्स) पर लिखा है, 'जीतू पटवारी को नई पारी के लिये पुनः शुभकामनाएं देता हूं।
कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील करता हूं कि भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों और कांग्रेस को मज़बूती प्रदान करें।'
दो दिन पहले ही कमल नाथ की जगह जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का पत्र केंद्रीय संगठन ने जारी किया था। पदभार ग्रहण के लिए प्रदेश कार्यालय को फूलों से सजाया गया है। जीतू पटवारी ने कहा कि उज्जैन में महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद भोपाल आकर पदभार ग्रहण करेंगे। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे बहुत अच्छी तरह से निभाऊंगा।
कमल नाथ के मीडिया सलाहकार की नेमप्लेट तोड़ी
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कमल नाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले की नेम प्लेट किसी ने तोड़ दी है। घटना रविवार की बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हरकत किसने की है। इससे कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी और मतभेद सामने आ गया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू