मनेन्द्रगढ़
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ के व्याख्याता टी विजय गोपाल राव ने छात्राओं को मौसमी बिमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के फैलने के कारण और उसके बचाव की जानकारी देते हुए मच्छरों को पनपने से रोकने और बिमारी होने पर डाक्टर से इलाज कराने,की जानकारी दी गई साथ ही दूषित भोजन, बाजार के खुले और असुरक्षित भोजन से होने वाले रोग पीलिया, डायरिया, हैजा आदि रोग के कारण, बचाव के उपाय, की जानकारी दी गई। बरसात के समय जहरीली कीड़े, सांप आदि काटने की घटनाएं भी होती है इसके लिए भी सुरक्षा और घटना होने के बाद, किये जाने वाले आवश्यक उपाय बताया गया। किसी भी स्थिति में झाड़-फूंक, घरेलू उपाय पर भरोसा न कर पास के अस्पताल में संपर्क कर इलाज कराने की सलाह दी गई। छात्राओं को अपना स्वयं, परिवार और समाज को भी सजग करने की शपथ दिलाई गई।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय