सीहोर
जिले के श्यामपुर कस्बे में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वह स्कूल में जाकर सरेआम तलवार का खौफ दिखाकर छात्राओ को छेड़ रहे हैं। ऐसी ही एक पीएमश्री शासकीय शाला में घटित हुई, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूल परिसर में घुसकर तलवार लहराते हुए छात्राओं के साथ छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने छात्रों को तलवार दिखाकर धमकी भी दी। घटना के बाद स्कूल के छात्र-छात्राएं सदमे में हैं।
सीसीटीवी में कैद घटना
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों बदमाश सरेआम अपनी बाइक पर तलवार लेकर स्कूल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। बदमाश युवकों के नाम सोहेल एवं सौरभ बताए जा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
स्कूल में फैलाई दहशत
दरअसल, श्यामपुर के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को बाइक से आए दो युवकों ने स्कूल परिसर में तलवार लहराई। साथ ही छात्र-छात्राओं को गाली दी। वहीं, स्कूल की प्राचार्य फ्रांसिस्का बारा ने श्यामपुर पुलिस थाना में एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि बुधवार सुबह दो लड़के सोहेल व सौरभ स्कूल परिसर में बाइक पर सवार होकर हाथ में तलवार लेकर आए और तलवार लहराकर बच्चों के साथ गाली-गलौज करने लगे। दोनों युवकों ने लड़कियों का पीछा कर उन पर गंदे कमेंट्स किए।
प्राचार्य के शिकायती आवेदन के बाद पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू की। इस संबंध में एसडीओपी पूजा शर्मा का कहना है कि पीएम श्री शासकीय स्कूल प्राचार्य द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई थी, जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू