नई दिल्ली
कांवड़ यात्रा केमार्गकी दुकानों में नेम प्लेट लगाने के मामले में हलाल और झटका का नया मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील संजीव कुमार ने याचिका दाखिल कर यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश देने की मांग की है कि वो अपने यहां के सभी रेस्टोरेंट को यह साफ-साफ उल्लेख करने को कहें कि उनके यहां परोसा जा रहा मीट हलाल है या झटके का।
याचिका में स्वीगी, जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी ऐप को निर्देश देने की मांग की गई है कि वो इन ऐप के जरिये सर्व हो रहे मीट के हलाल या झटका होने का साफ-साफ उल्लेख करें। याचिका में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश को आदेश जारी किया जाए कि झटका मांस का विकल्प न देने वाला कोई भी रेस्तरां संविधान के अनुच्छेद 17, अनुच्छेद 19 (1)(जी) और अनुच्छेद 15 का उल्लंघन करने वाला माना जाएगा। साथ ही याचिकाकर्ता ने कोर्ट से इस मामले में खुद को पक्षकार बनाये जाने और पहले से लंबित याचिकाओं के साथ अपना भी पक्ष सुने जाने की मांग की है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन