रायपुर,
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कारगिल विजय शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि कारगिल विजय-शौर्य दिवस हमें वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की रक्षा की। शहीदों का यह बलिदान हमें प्रेरित करता है कि हम हमेशा अपने देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए तत्पर रहें। उनकी वीरता और समर्पण हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
श्री हरिचंदन ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम उनके परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया। देश के प्रत्येक नागरिक को इन परिवारों के बलिदान को सलाम करना चाहिए और उनके साहस की प्रशंसा करनी चाहिए। हम सब मिलकर इन वीर शहीदों की शहादत को नमन करें और अपने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय