कोरबा.
कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक के पास कचरे की ढेर पर एक नवजात के रोने की आवाज आई। जहां राहगीर की नजर पड़ने पर पास जाकर देखा तो थैली में एक नवजात शिशु रखा हुआ था। नवजात की किलकारी सुन उसके भी आंख में आंसू आ गए और इसकी सूचना तत्काल उसने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। जहां सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए उसे नवजात शिशु को तत्काल टीपी नगर स्थित मातृछाया के पालना घर पर रखा। जहां डॉक्टरों की निगरानी में नवजात का इलाज शुरू किया गया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी नवजात को नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि नवजात को काफी चोट आई थी। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए नवजात को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय