मेरठ
यूपी में सुबह के समय गलन और भारी कोहरा पड़ने लगा है। कई शहरों में दोपहर में खिली धूप निकल रही है लेकिन रात के समय ठंडी हवाओं से तापमान में अच्छी-खासी गिरावट हो जा रही है। इस बीच कई शहरों में हवा का प्रदूषण भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ आगे गुजरने के बाद मैदानों में पहुंच उत्तर-पश्चिमी हवाओं से तापमान गिरने शुरू हो गए हैं। सोमवार को मेरठ में दिनभर 12 किमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से चली बर्फीली हवाओं से दिन के तापमान फिसल गए।
आज से ठंडी हवाओं का असर और बढ़ेगा। 22-23 दिसंबर तक मेरठ में ठंडी हवाएं इसी तरह से कंपाती रहेंगी। आज से रात के तापमान में बड़ी गिरावट के आसार हैं। मेरठ में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मेरठ में दिन का तापमान 22.4 एवं रात का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि रात का एक डिग्री अधिक। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। वहीं, तेज हवाओं से मेरठ का एक्यूआई 205 दर्ज हुआ।

More Stories
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ