छत्तीसगढ़ विधानसभा के 5 दिन के समापन सत्र के दिन डा.चरणदास महंत ने डा. रमन सिंह के विधानसभा अध्यक्ष की जमकर तारीफ़ की।
डा. महंत ने रमन सिंह को एक सफल अध्यक्ष बताते हुए कहा कि उन्होंने अभी कम समय में ही अध्यक्ष की भूमिका बखूबी निभाई है। जिसके कारण गांधी जी के पास नहीं जाना पड़ा l उपलब्धि के बारे में महंत ने कहा कि 5 दिन के मानसून सत्र में 4 स्थगन प्रस्ताव लाए और उन पर सार्थक चर्चा भी हुई ।
सभी मंत्रियों का व्यवहार विपक्ष के साथ बढ़िया रहा । मानसून सत्र के समापन पर भावुक होकर महंत ने कहा कि ये सत्र का समापन जो हो रहा है तो सच मानो ये अच्छा नहीं लगा रहा। इस बार विधानसभा के वातावरण में सौहद्र और आपसी मेलमिलाप यानी सभी कुछ बढ़िया देखने को मिला इसका पूरा श्रेय रमन सिंह को जाता है । महंत के कहा कि मेरे बाद कोई दूसरा अच्छा विधानसभा अध्यक्ष तो वह रमन सिंह जी ही हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय