मुंबई/सिंधुदुर्ग.
महाराष्ट्र से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में 50 साल की एक महिला लोहे की जंजीर से पेड़ से बंधी मिली। उसके पास से उसके अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी के साथ-साथ तमिलनाडु के पते वाले आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए है।
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यहां से करीब 450 किलोमीटर दूर सोउरली गांव में शनिवार शाम एक चरवाहे ने महिला की चीख सुनी और उसे जंजीरों से बंधा देख पुलिस को जानकारी दी। अधिकारी ने आगे कहा, 'महिला को सावंतवाड़ी (राज्य के कोंकण क्षेत्र) के एक अस्पताल और फिर सिंधुदुर्ग के ओरोस ले जाया गया। उसकी मानसिक और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे उपचार के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था। अब वह खतरे से बाहर है। महिला का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि वह मानसिक समस्याओं से पीड़ित है। हमें उसके पास से डॉक्टर का पर्चा मिला है।'

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन