मनेन्द्रगढ़
मनेन्द्रगढ़ की सिटी कोतवाली पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो अम्बिकापुर से पकड़े गए है। पति की मारपीट और शराब पीकर घर आने से परेशान पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। बाईस जुलाई को मनेन्द्रगढ़ के बिहारपुर इलाके में वीरेंद्र गुप्ता की खून से लथपथ लाश मिली थी। जनकपुर से लौटते समय शराब के नशे में धारदार हथियार से हत्या की गई। मृतक वीरेन्द्र के यहां आरोपी विश्वनाथ चौधरी ड्राइवरी करता था। वीरेंद्र के जेल जाने के बाद वह उसकी पत्नी के संपर्क में आया और नजदीकियां बढ़ती गई। पुलिस ने हत्या के इस मामले में पत्नी उमा गुप्ता और प्रेमी विश्वनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही कार के साथ धारदार हथियार और मोबाइल भी जप्त किया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय